फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   61 found corona infected in the district

जिले में 61 मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 24 Jan 2022 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
61 found corona infected in the district
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में 61 लोग संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य टीमें संक्रमितों के घरों के लिए रवाना कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों बढ़े स्तर पर लोगों की सैंपलिंग कर जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। 29 दिसंबर से लगातार जिले में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में ब्लॉक क्षेत्र सिंहपुर व बाजार शुकुल के एक-एक, शाहगढ़ में दो, मुसाफिरखाना में चार, जामो में नौ, जगदीशपुर में छह, गौरीगंज में 20, भादर में दो, बहादुरपुर में तीन, अमेठी में पांच तथा अन्य आठ संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट अपलोड होते ही उसे संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को भेज दी गई। अधीक्षक द्वारा ब्लॉक क्षेत्र की रैपिड रिस्पांस टीम को ऐसे लोगों के घरों के लिए रवाना कर दिया गया। टीमें संक्रमितों के घर पहुंचकर कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई करने में जुट गईं। हर रोज मिल रहे संक्रमितों से परेशान विभाग ग्रामीण व शहरी इलाकों में कोविड से बचाव के लिए प्रचार प्रसार भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed