{"_id":"682ee2f942af4aba6806858e","slug":"59-year-old-woman-dies-tragically-after-kutcha-wall-collapses-wall-weakened-due-storm-rain-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: कच्ची दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, आंधी-बारिश से कमजोर हुई थी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: कच्ची दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, आंधी-बारिश से कमजोर हुई थी दीवार
Thu, 22 May 2025 02:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 May 2025 02:30 PM IST
सार
अमेठी के शिवरतनगंज के एक गांव में दीवार गिरने से नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दीवार के नीचे दबकर महिला की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी में शिवरतन गंज क्षेत्र के मैंझार गांव में बृहस्पतिवार सुबह सीतापति (59) की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के अनुसार बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण कच्ची दीवार काफी गीली हो चुकी थी। बृहस्पतिवार सुबह सीतापति किसी काम से कोठरी में गई थीं, तभी दीवार गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गईं। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। शिव रतनगढ़ थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों की ओर से दिए गए पंचायत नमक के आधार पर विधि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Storm News: प्रदेश में आफत बनकर आई आंधी-बारिश, पूर्वी और पश्चिम के जिलों में 19 मौतें; रास्तों पर गिरे सैकड़ों पेड़. ये हैं पूर्वानुमान
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में आंधी-बारिश से जन-जीवन प्रभावित, 19 मौतों के बाद सीएम योगी ने जारी किए दिशा-निर्देश; प्रशासन अलर्ट मोड पर
घटना की सूचना मिलने पर राजस्व लेखपाल श्रीकांत यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और संबंधित रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को देवी आपदा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।