{"_id":"61815c5170b8ae5d3b42ca5d","slug":"542-school-vehicles-running-without-fitness-in-the-district-amethi-news-lko602905228","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बिना फिटनेस चले रहे 542 स्कूल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बिना फिटनेस चले रहे 542 स्कूल वाहन
विज्ञापन
36 : गौरीगंज : एसजेएस स्कूल में वाहनों का भौतिक सत्यापन करते एआरटीओ प्रशासन। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण काल के दौरान लगातार स्कूल बंद होने के चलते शासन से एक फरवरी 2020 से 31 अक्तूबर 2021 तक छूट मिलने के चलते जिले में 542 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। सोमवार को एक स्कूली वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने तथा छूट की समय सीमा समाप्त होने के बाद परिवहन विभाग ने फिटनेस के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने के लिए एआरटीओ प्रशासन ने इसकी संख्या बढ़ाकर 100 कर दी है।
सोमवार को एक स्कूली वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है। मंगलवार को एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह, एआरटीओ पर्वतन पुष्पांजलि मित्रा गौतम तथा पीटीओ मदनचंद्र द्वारा कुल 20 स्कूलों में पहुंचकर वाहनों का भौतिक सत्यापन करते हुए स्कूल प्रबंधन को तत्काल फिटनेस के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने का निर्देश दिया।
बावजूद इसके सड़क पर बिना फिटनेस व परमिट के वाहन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एआरटीओ ने बताया कि उनके यहां जिले के कुल 590 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं जिनमें से 15 वाहन संबद्ध की श्रेणी में शामिल हैं। उनमें से अब तक 48 वाहनों के फिटनेस के लिए स्लॉट बुक किया गया है। बताया कि अब तक हर रोज फिटनेस के लिए 50 वाहनों की नियत संख्या को बढ़ाकर 100 कर दिया गया है। बुधवार को कार्यालय खुला रहेगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से तत्काल स्लॉट बुक कराने की अपील की है। कहा कि अभियान चलाकर स्कूली वाहनों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच स्कूली वाहन सीज, 15 का चालान
सोमवार को स्कूली वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने तथा बच्चों के घायल होने के बाद प्रशासनिक अमला सख्त हो गया है। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन पुष्पांजलि मित्रा गौतम तथा पीटीओ मदनचंद्र ने अभियान चलाकर सड़क पर निकले सभी स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की। एआरटीओ ने बताया कि इस दौरान पांच स्कूली वाहनों को सीज किया गया है। 15 का चालान किया गया है। बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से यदि बिना फिटनेस व परमिट के वाहन संचालित कराए गए तो उन्हें सीधा सीज किया जाएगा।