{"_id":"6577fb7cf326b3bde803668b","slug":"52-farmers-set-out-to-learn-modern-farming-amethi-news-c-96-1-ame1002-10292-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आधुनिक खेती सीखने निकले 52 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आधुनिक खेती सीखने निकले 52 किसान
Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कृषि में आधुनिक विधि का प्रयोग करा किसानों की आय बढ़ाने के लिए सक्रिय कृषि विभाग कृषकों को प्रशिक्षित करने में जुटा है। सोमवार को 52 किसानों के एक दल को सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के लिए रवाना किया गया।
किसानों के दल को रवाना करते हुए सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद उन्नत खेती कर किसान प्रेरणास्रोत बनेंगे। इससे उनकी आय में इजाफा होगा। उप निदेशक कृषि एलबी यादव ने बताया कि भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी तकनीकी के बारे में कृषकों को जागरूक करने के साथ ज्ञानवर्धन करने तथा समुचित उपयोग हेतु दक्षता उन्नयन करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले किसानों को भेजा गया है। प्रशिक्षण में कृषक नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त कर स्वयं अपने एवं अन्य किसानों को भी नई तकनीकी हासिल कर अन्य किसानों को जागरूक करेगें। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी गौरीगंज हरिओम मिश्रा के साथ-साथ विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।