फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   49,712 farmers will be deprived of Samman Nidhi

Amethi News: 49,712 किसान सम्मान निधि से रहेंगे वंचित

Sat, 02 Aug 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
49,712 farmers will be deprived of Samman Nidhi
अमेठी सिटी। पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त शनिवार को जारी होगी। ई केवाईसी आदि नहीं होने से जिले के 49,712 किसान पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे। वहीं, करीब 54.65 करोड़ रुपये की राशि से 2,68,288 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



जिले में कुल 3,44,546 किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर 3,18,000 किसान हैं। 20वीं किस्त के लिए 2,68,288 किसानों का डाटा मिला है। इन किसानों की भूलेख अंकन, आधार सीडिंग व ई केवाईसी दुरुस्त है। विभाग ने इस डेटा को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। ये सभी किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन



वहीं, जिले के 49,712 किसान की ई केवाईसी सहित अन्य कार्रवाई पूरी नहीं होने से वह सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे। उपकृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होगी। शासन से 2,43,903 किसानों का डेटा मिला था, जिसे अपलोड करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि वंचित किसानों में मृतक व जिनकी ई केवाईसी नहीं हुई है, वह शामिल हैं। कहा कि जिला मुख्यालय सहित सभी ग्राम पंचायतों में पीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed