फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   48 people injured in road accidents

Amethi News: सड़क हादसों में 48 लोग घायल

Sun, 16 Mar 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
48 people injured in road accidents
अमेठी सिटी। रंगों के त्योहार पर हुड़दंग व लापरवाही से वाहन चलाने से अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटे मे हुए सड़क हादसों में 48 लोग घायल हो गए। इसमें 10 की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



संग्रामपुर के भैरोपुर नया का पुरवा निवासी दीपक (18) शुक्रवार को बाइक से विशेषरगंज बाजार जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक साइकिल से टकरा गई। हादसे में दीपक और साइकिल सवार हृदय राम (65) घायल हो गए। इसके अतिरिक्त बाराबंकी जिले के सुबेहा के वलीपुर निवासी जगदीश (32) बाइक से शुक्रवार को जगदीशपुर ससुराल जाते समय इन्हौना के पास गिरकर घायल हो गए। जगदीशपुर के पूरे पठकन निवासी पंकज बाइक से जाते समय जामो के संभई के पास बकरी से टकराकर गिरकर घायल हो गए। अलमासगंज गांव निवासी रवींद्र और अवधेश कुमार की कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन



जलालपुर तिवारी निवासी भारत (32), भाई तीरथ (31) के साथ कमरौली के मंगरौरा जा रहे थे। रास्ते में बाइक पलटने से दोनों घायल हो गए। शुकुलबाजार के नेवाज मदारगढ़ निवासी राहुल शाहू की बाइक आशीषपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में राहुल घायल हो गए। गौरीगंज जिला अस्पताल में भर्ती रायबरेली के नसीराबाद के तारापुर के रहने वाले प्रिंस कुमार (17), प्रतापगढ़ के कन्हई गांव निवासी साहिल (27), अंतू के रहने वाले बबलू (38), मकसूद (36), फिरोज (28), इबरार अहमद (70) हादसे में घायल हो गए। अमेठी के चतुर्भुजपुर गांव निवासी किशन शुक्ल (24),संग्रामपुर के खौपुर बुजुर्ग की रहने वाली किरन पांडेय (45), फुलकुवर निवासी संजय कुमार (32) भी सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरीगंज के पंडरी गांव निवासी राधेश्याम (73), सोगरा निवासी महेश (38) बरनाटीकर निवासी रोहित (35), राघीपुर निवासी सुनील (29), बाहारपुर निवासी विजय (39), वैसन का पुरवा निवासी जितेंद्र बहादुर (26) व अमेठी पूरे बारी निवासी अरविंद कुमार (22), जामो के शिवपुर निवासी औसान (50) भी सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमेठी के पूरे सुख्खा निवासी बृजलाल (65), गौरीगंज के दरपीपुर निवासी शिवकुमार (40), मझवारा निवासी सीताराम (60), गौरीपुर निवासी अभिषेक (19), दुलापुर खुर्द निवासी विकास (24), रंजीतपुर निवासी बबलू (32), दक्खिनगांव निवासी सुरेंद्र (22) और पचेहरी गांव निवासी रितिक (18) अगल-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में घायल हो गए।



जामों के बिरीपुर निवासी माधुरी (40), गौरीगंज के दयालापुर निवासी मनीष (19), संभुई निवासी रवि पांडेय (19) व रमेश (21) भी सड़क हादसे में घायल हो गए। दक्खिनगांव निवासी नीरज (18), पंडरी गांव निवासी विनय कुमार (32), टिकरिया के रहने वाले शिवराम (22) घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचे। संग्रामपुर के कालिकन निवासी अभिषेक (19) व रोहित (22), मुंशीगंज के पंडित के रहने वाले हिमांशु (18), संग्रामपुर के कसारा के रहने वाले अंकित (32), कांति (07), प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी शशिकला (50), अमेठी के दीनापुर खजूरी के रहने वाले शिवकरन (35) और मुसाफिरखाना के शुकुल का पुरवा निवासी रामसुमिरन (50), जामो के भोए निवासी उषा (26), अमेठी के पूरे इच्छा निवासी रामदरश (70) सड़क हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed