{"_id":"66f85c94d06daafbc301d7b4","slug":"471-villages-will-be-made-odf-plus-with-rs-13-crores-amethi-news-c-96-1-gon1004-126510-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 13 करोड़ से 471 गांव बनेंगे ओडीएफ प्लस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 13 करोड़ से 471 गांव बनेंगे ओडीएफ प्लस
Sun, 29 Sep 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खुले में शौचमुक्त गांवों को ओडीएफ कहा गया तो अब गांव में कचरा प्रबंधन करने वाले गांवों को ओडीएफ प्लस नाम दिया जा रहा है। जिले की कुल 682 ग्राम पंचायतों के 981 गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने का लक्ष्य लिया गया है, जिसमें आखिर में बचे कुल 471 राजस्व गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए 13 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
पंचायतीराज विभाग की ओर से गांव में कचरा प्रबंधन के लिए धनराशि जारी की गई है। जिसमें पांच हजार से कम आबादी वाले गांवों को 340 रुपये प्रति व्यक्ति तो पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को 705 रुपये प्रति व्यक्ति के अनुसार भुगतान किया गया है, जिससे गांव में कचरे के पूर्ण प्रबंधन का कार्य किया जा सके। वर्ष, 2024-25 में 13 करोड़ की धनराशि जारी हुई है। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों व पंचायत सहायकों को इस कार्य के लिए प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। जिससे कचरा प्रबंधन का कार्य बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।
डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि ग्राम पंचायतों को धनराशि जारी कर कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है। जिससे वित्तीय वर्ष पूरा होने के साथ ही सभी गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
गांवों में किए जाएंगे ये कार्य
गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए कई तरह का निर्माण कार्य किया जाएगा। गांव में आरआरसी यानी रिसोर्स रिकवरी सेंटर का निर्माण होगा, जहां रोज ई रिक्शा के माध्यम से घरों का कचरा एकत्र किया जाएगा। तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए गांव में सोख्ता गड्ढा निर्माण कार्य, सिल्ट कैचर आदि की व्यवस्था होगी। गांव के तालाबों को साफ रखने के लिए फिल्टर चैंबर, वेस्ट स्टेबलाइजेसन पॉंड, बर्मी कंपोस्ट, नाडेप खाद गड्ढा आदि का निर्माण कार्य कराया जाना है।
विकासखंडवार गांवों की संख्या
विकास खंड संख्या
अमेठी - 46
बहादुरपुर - 7
भादर - 46
भेटुआ - 48
गौरीगंज - 55
जगदीशपुर - 27
जामो - 42
मुसाफिरखाना - 44
संग्रामपुर - 33
शाहगढ़ - 46
शुकुल बाजार - 31
सिंहपुर - 19
तिलोई - 27
-- -- -- -- --
कुल - 471