{"_id":"671952aedb5cb6df7604a5f4","slug":"458-connections-disconnected-during-checking-fir-against-16-amethi-news-c-96-1-gon1004-128177-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चेकिंग के दौरान 458 कनेक्शन काटे, 16 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चेकिंग के दौरान 458 कनेक्शन काटे, 16 पर एफआईआर
Thu, 24 Oct 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के नरैनी गांव में विद्युत चेकिंग करते कर्मचारी।
अमेठी सिटी। बिजली चोरी व बकाया बिल के लिए उर्जा निगम की टीम शिकंजा कस रही है। पावर कॉर्पोशन ने बुधवार को जिले के गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर और तिलोई में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली का बिल बकाया होने से 458 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। 16 लोग बिजली की चोरी करते पकड़े गए। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
गौरीगंज वितरण खंड के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि पूरे गुरजन व पठानपुर गांव में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 35 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अवर अभियंता अमृतलाल यादव ने बताया कि अन्नी बैजल और वासुपुर गांव में 12 लोगों का बिल न जमा होने पर सप्लाई काट दी गई। कटिया के माध्यम से बिजली का उपयोग करने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। नौ लाख रुपये बतौर राजस्व भी वसूला गया है।
प्रभारी अधीक्षण अभियंता रोहित सिंह ने बताया कि अमेठी क्षेत्र के 10 पावर हाउस क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के दौरान 134 कनेक्शन काटे गए हैं। 21 लाख रुपये बकाया बिल वसूला गया है। जगदीशपुर में अभियान के दौरान 67 कनेक्शन काटे गए। बिजली चोरी करते हुए तीन लोग पकड़े गए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंंता हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि 22 लाख रुपये बकाया बिल वसूला गया है। तिलोई में चेकिंग के दौरान 210 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि जायस में नौ लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस क्षेत्र से 29 लाख की राजस्व वसूली की गई।