{"_id":"6a8f387aca601b5e2e0d64c5","slug":"456-fever-patients-arrived-at-the-district-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1002-174332-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बुखार के 456 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बुखार के 456 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे
Thu, 27 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर अपनी बारी के इंतजार में बैठे मरीज। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव के साथ बीमारी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इसका असर साफ दिखाई दिया। सुबह से पंजीकरण काउंटर पर कतार लगी रही। मरीज अपनी बारी के इंतजार में खड़े व बैठे दिखे। कुल 1050 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें बुखार के 456, जुकाम के 102, खांसी के 92 और ठंड लगकर बुखार के 70 मरीज रहे। हड्डी व शरीर में दर्द की शिकायत लेकर 55 मरीज पहुंचे।
फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय और डॉ. यादव के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए बच्चों को गोद में लिए अभिभावक कतार में खड़े रहे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गर्वदीप सिंह के कक्ष के बाहर भी मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
ओपीडी में दिखाने के बाद खून की जांच कराने पहुंचे मरीजों को जांच केंद्र पर भी कतार में लगना पड़ा। इससे कई मरीजों को अस्पताल में अधिक समय बिताना पड़ा। बालीपुर खुर्द निवासी मोहम्मद हफीज परचा हाथ में लिए चिकित्सक के कक्ष के बाहर बैठे दिखे।
विज्ञापन
कल्पना सिंह ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार करतीं नजर आईं। रमेश शर्मा और राम सुमेरपाल ने बताया कि मौसम बदलने के बाद बुखार, खांसी-जुकाम और शरीर में दर्द की परेशानी बढ़ी है। कई मरीजों को पंजीकरण, चिकित्सक और जांच के लिए अलग-अलग कतारों में लगना पड़ा।
-- -- -- -- -- -
बुखार में इन लक्षणों से रहें सतर्क
वायरल संक्रमण में बुखार के साथ सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान, खांसी, गले में खराश और कमजोरी हो सकती है। पर्याप्त पानी पीना, पौष्टिक भोजन लेना, आराम करना और साफ-सफाई रखना जरूरी है। तेज बुखार या लक्षण लगातार बने रहने पर चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।