{"_id":"644ab41fc5219df0480e25e0","slug":"4449-people-banned-for-influencing-elections-amethi-news-c-13-1-204282-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चुनाव प्रभावित करने वाले 4,449 लोग पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चुनाव प्रभावित करने वाले 4,449 लोग पाबंद
Thu, 27 Apr 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 4,449 लोग पाबंद किए गए हैं। पुलिस चुनाव में व्यवधान डालने व उसे प्रभावित करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुटी है।
जिले के चार निकाय क्षेत्रों में 11 मई को मतदान होना है। इसके लिए एसपी डॉ. इलामारन जी. ने दिशा निर्देश जारी किया है। चुनाव क्षेत्र में कुल 1,672 लाइसेंसी असलहे हैं। उनमें से अब तक 877 असलहे जमा करा दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान 15 तमंचा व 18 कारतूस जब्त किया है देसी शराब की ब्रिकी व बनाने पर पुलिस की पैनी नजर है।
चुनाव प्रभावित करने की आशंका पर पुलिस ने अब तक कुल 4,449 लोगों को शांति भंग के अंदेशा में पाबंद किया है। पुलिस द्वारा 1002 हिस्ट्रीशीटर चिन्हित किए गए हैं। जिनमें से पुलिस ने 948 को चेक कर उनकी पुलिस चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुरूप कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
मतदान प्रभावित करने पर सख्त कार्रवाई
निकाय चुनाव को शांति पूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस सक्रिय है। मतदान प्रभावित करने वालों को चिन्हित करते हुए उन पर कार्रवाई की जा रही है। मतदाताओं को प्रभावित करने वाली कोई भी प्रतिबंधित सामग्री के आवागमन पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। डॉ. इलामारन जी., एसपी