{"_id":"6646772578b74fb90b050e85","slug":"423-children-will-be-enrolled-in-private-schools-amethi-news-c-96-1-ame1002-118819-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 423 बच्चों का निजी स्कूल में होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 423 बच्चों का निजी स्कूल में होगा दाखिला
Fri, 17 May 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत तीसरे चरण में 423 छात्रों को निजी स्कूलों में सीटें आवंटित हुई हैं। आवेदन करने वाले 763 बच्चों में से जांच में विभिन्न कारणों 231 को अपात्र पाया गया है।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार निजी स्कूलों में करीब 428 स्कूल के 3240 सीटों पर दाखिले होने हैं। तीसरे चरण में 763 बच्चों ने आवेदन किया था।
जांच में 550 पात्र मिले, 231 विभिन्न कारणों से अपात्र घोषित किया गया। लाटरी सिस्टम से चयन के दौरान 423 बच्चों का चयन अलग-अलग स्कूल में रिक्त सीटों पर हो गया। चयन के बाद जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन प्राप्त करते हुए प्रवेश दिलाते हुए शिक्षित करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
लॉटरी सिस्टम से आवंटित की गईं सीटें
जिला समन्वयक सामुदायिक प्रवीण सिंह ने बताया कि जांच के बाद केवल 550 छात्रों के ही आवेदन सही पाए गए। 423 छात्रों को लॉटरी सिस्टम के जरिए सीटें आवंटित की गई हैं। लॉटरी सिस्टम के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन प्राप्त कर प्रवेश दिलाते हुए निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
नियमानुसार जांच के बाद हुआ चयन
- बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि तीसरे चरण की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। चयनित बच्चों को नियमानुसार प्रवेश दिलाते हुए योजना से लाभान्वित किया जाएगा। वंचित पात्र परिवार के लोग चौथे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद नियमानुसार आरक्षित सीट पर प्रवेश दिलाते हुए निशुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी।