फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   4,290 people will get corona vaccine

4,290 लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Wed, 03 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
4,290 people will get corona vaccine
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में चौथे चरण का वैक्सीनेशन चार व पांच फरवरी को कुल 47 प्वाइंट पर होगा। पहले दिन जहां 2,362 स्वास्थ्य कर्मी चिह्नित हैं वहीं दूसरे दिन पांच फरवरी को डीएम समेत कुल 1,928 लोगों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

शासन का निर्देश तथा डीएम अरुण कुमार की स्वीकृति मिलने के बाद सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी व एक निजी अस्पताल क्षेत्र के 14 केंद्रों पर बनाए गए 28 प्वाइंट पर चार फरवरी को वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया है। सीएमओ ने बताया कि पहले दिन 28 प्वाइंट पर 2,362 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पांच फरवरी को अमेठी में पांच, गौरीगंज व जगदीशपुर में तीन-तीन, मुसाफिरखाना, तिलेाई व सिंहपुर में दो-दो तथा फुरसतगंज व जामो में एक-एक प्वाइंट पर (कुल आठ केंद्र के 19 प्वाइंट) 1,928 राजस्व व स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पांच को डीएम समेत 621 राजस्व विभाग के अफसर व कर्मी चिह्नित किए गए हैं। इनमें गौरीगंज, मुसाफिरखाना व अमेठी तहसील को शामिल किया गया है। गुरुवार सुबह से सभी केंद्रों पर सूचीबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम में पिछले तीन सत्र में चयनित होने के बावजूद टीका लगवाने न पहुंचने वाले कर्मियों को भी शामिल किया गया है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले के सभी 28 प्वाइंट पर वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां नामित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सूचित कर दिया गया है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को ब्लॉक क्षेत्र का नोडल अफसर नामित किया गया है। कहा कि एक दिन पूर्व सभी नोडल अफसर अपने केंद्र पर पहुंचकर तैयारियों की हकीकत परखते हुए मिली खामियों को दुरुस्त करा रहे हैं। इनकी निगरानी के लिए जिला स्तर से पांच सेक्टर नोडल अफसर भी नामित किए गए हैं।

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि वैक्सीनेशन में कोई दिक्कत न आए इसके लिए केंद्र पर सबसे पहले पुलिस लाभार्थी की आईडी चेक करेगी। इसके बाद उन्हें अंदर भेजा जाएगा। यहां उनका नंबर व नाम आदि चेक करने के बाद उन्हें वैक्सीनेशन कक्ष में भेजा जाएगा। वैक्सीन लगाने के बाद उन्हें तीसरे कक्ष में 30 मिनट का रेस्ट देने के बाद घर जाने दिया जाएगा। 28 दिन बाद इन्हें दोबारा टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed