{"_id":"68fe716bddfdae2f9d0e2cba","slug":"37-couples-became-each-others-life-partners-amethi-news-c-96-1-ame1022-150981-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक-दूसरे के जीवनसाथी बने 37 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक-दूसरे के जीवनसाथी बने 37 जोड़े
Mon, 27 Oct 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के सामूहिक विवाह समारोह में विवाह की रस्म पूरा करते 37 जोड़े। स्त्रोत : आयोजक
जगदीशपुर। चार दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह में 37 जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बन गए। कस्बे में एक साथ 37 दूल्हों की बरात निकली तो लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। कस्बे के लोग भी इस नजारे को देख उत्साहित हुए।
जगदीशपुर के एक निजी मैरिज लाॅन में आयोजन की शुरुआत बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ हुई। अयोध्यावासी वैश्य कौशल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात कस्बे में एक साथ 37 दूल्हों की बरात रथों पर सवार होकर निकली, जिसे देखने और जगह जगह स्वागत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सामूहिक विवाह समारोह में 37 जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए।
बराती बैंड-बाजे की धुनों पर दूल्हे के साथ नाचते नजर आए, वहीं बरात देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संस्कार पूरे कराए गए। नवदंपतियों को संस्था की ओर से आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट की गई।
विज्ञापन
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दहेज रहित सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले वर और वधू के जीवन की मंगलकामना करने वालों में शिवकुमार, ध्रुवलाल, मुन्ना, कैलाश नाथ, नंद कुमार, संजीत, धीरज, श्रीचंद, फूलचंद ओम प्रकाश, दीपचंद कौशल आदि शामिल हुए।