{"_id":"64666fa0afea92a8e70843f9","slug":"330-examinees-left-the-madrasa-board-exam-amethi-news-c-13-1-242357-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 330 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 330 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Fri, 19 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड से संचालित मदरसा बोर्ड परीक्षा बुधवार से जिले में शुरू हुई है। परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 46 मदरसों में पंजीकृत विभिन्न कक्षाओं के परीक्षार्थियों में 330 अनुपस्थित रहे। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। इधर, अफसरों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिले में संचालित 46 मदरसों में पंजीकृत 2,321 परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। आठ केंद्रों पर चल रही बोर्ड परीक्षा में सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम) कामिल व फाजिल के परीक्षार्थी समय सारिणी के अनुसार दो पॉलियों में परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
परीक्षा के दूसरे दिन पहली पॉली में सीनियर सेकेंडरी में पंजीकृत 382 में 344 बच्चे शामिल हुए तो 38 अनुपस्थित रहे। कामिल में पंजीकृत 465 में 436 ने परीक्षा दी तो 29 अनुपस्थित रहे। फाजिल में पंजीकृत 130 में 122 परीक्षा में शामिल हुए तो आठ अनुपस्थित रहे। आलिया में पंजीकृत 1,342 में 1,087 शामिल हुए तो 255 अनुपस्थित रहे। उच्च आलिया में 977 में 902 ने परीक्षा दी तो 75 अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में सुविधाओं की कमी दिखने पर अफसरों ने केंद्र व्यवस्थापकों को फटकार लगाते हुए सुधार करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय बताया कि मदरसा सिराजुल उलूम लतीफिया निहालगढ़ में नौ मदरसों के 197, मदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज जेहरा पालपुर में नौ केंद्र के 237, मदरसा गुलशने इस्लामिया छावनी रामदैयपुर में छह स्कूल के 170 तथा मदरसा जामिया अहले सुन्नत फातमतुज्जहरा जगदीशपुर में दो केंद्र के 519 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रमुख सचिव के निर्देशों के अनुसार कैमरे की निगरानी में बोर्ड परीक्षा करवाने का निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर कार्रवाई की जाएगी।