फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   33 lakhs rupee send to five gram panchayat account

पांच पंचायतों के खाते में भेजे गए 33 लाख रुपये

Thu, 21 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
33 lakhs rupee send to five gram panchayat account
गौरीगंज (अमेठी)। शासन स्तर पर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था। चयन के बाद विधानसभा चुनाव के चलते राशि नहीं भेजी जा सकी थी। बीती छह अप्रैल को शासन द्वारा चयनित पांच ग्राम पंचायतों के खाते में अलग-अलग कुल 33 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए। उक्त राशि को खर्च करने के मद भी निहित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य करने वाली पंचायतों को प्रति वर्ष मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना से स्वीकृत किया जाता है। इसके लिए प्रति वर्ष ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। आवेदक को शासन की ओर से निहित 100 अंक वाले 29 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। उसके बाद जिला स्तरीय कमेटी, फिर प्रदेश स्तरीय कमेटी द्वारा स्थलीय अवलोकन करने के बाद अधिक अंक पाने वाली पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले की दस ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी द्वारा जांच करने के बाद स्टेट टीम को भेज दिया गया। स्टेट टीम द्वारा परीक्षण करने के बाद पांच ग्राम पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि शासन द्वारा भादर ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसोइया को 11 लाख रुपये, बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नकदइयापुर को नौ लाख रुपये, जगदीशपुर के कपूरीपुर को सात लाख रुपये, सिंहपुर की नौखेड़ा ग्राम पंचायत को चार लाख रुपये तथा रस्तामऊ ग्राम पंचायत के खाते में दो लाख रुपये भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि इस पुरस्कार राशि से गोशाला की मरम्मत व रखरखाव, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्य, पंचायत भवन निर्माण, पंचायत कार्यालय स्थापना, सीएससी की स्थापना, लाइब्रेरी की स्थापना व रखरखाव आदि पर खर्च की जाएगी। कहा कि संबंधित पंचायत के ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को जारी गाइडलाइन के अनुरूप मिली राशि खर्च करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed