फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   328 chalan of without mask people

मास्क न लगाने पर 328 का किया चालान

Mon, 29 Jun 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
328 chalan of without mask people
गौरीगंज (अमेठी)। यातायात नियम तथा अनलॉक वन की एडवायजरी का पालन कराने को लेकर पुलिस ने इन दिनों सख्त रुख अख्तियार किया है। एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रविवार को चले अभियान में बिना प्रपत्र व हेलमेट के वाहन लेकर निकले तथा बिना मास्क के पाए जाने पर किए गए चालान में तीन लाख 14 हजार 600 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने इन दिनों जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने, यातायात नियमों तथा अनलॉक वन में जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान शुरू कराया है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए न सिर्फ उनका चालान किया जा रहा है बल्कि चालान करते हुए जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय की ओर से सार्वजनिक किए गए आंकड़ों के अनुसार रविवार को बिना हेलमेट लगाए सड़क पर निकलने वाले 257 वाहनों का ई-चालान किया गया। किए गए ई-चालान के जुर्माना की राशि दो लाख 75 हजार 300 रुपये हुई है। मास्क न लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर 328 लोगों का चालान करते हुए 32,800 रुपये जुर्माना वसूला गया। अनलॉक वन के नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 लोगों का चालान कर 6,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed