{"_id":"644abeb34c15f5f8b20fd8ac","slug":"322-lakh-was-paid-without-making-the-road-amethi-news-c-13-1-204349-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिना सड़क बनाए हो गया 3.22 लाख का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिना सड़क बनाए हो गया 3.22 लाख का भुगतान
Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। ग्रामीण की शिकायत पर हुई जांच में भादर ब्लॉक की सवनगी ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर धांधली उजागर हुई है। यहां पर बिना सड़क बनाए ही भुगतान कर लिया गया। जांच के बाद उपायुक्त मनरेगा ने तीन सड़कों की फाइल जब्त कर पूरे प्रकरण में संबंधित अफसरों से तीन दिन में साक्ष्य समेत जवाब मांगा है। भादर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सवनगी के रहने वाले विनोद कुमार मिश्र ने शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत बिना कार्य कराए भुगतान करने का आरोप लगाया था। कहा था कि राजेंद्र मौर्य के ट्यूबवेल से संदीप के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य कराए बिना 3,22,832 रुपये का दीप ट्रेडर्स के नाम भुगतान ले लिया गया। इसी तरह रानी की चक से स्वामीनाथ के ट्यूबवेल तक तथा स्वामीनाथ के ट्यूबवेल से विश्वनाथ के खेत तक बिना कार्य कराए भुगतान किया गया है।
20 अप्रैल को उपायुक्त मनरेगा एके सिंह गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें राजेंद्र की मशीन से संदीप के घर तक कोई कार्य नहीं मिला। जांच में भुगतान की शिकायत सही पाई गई। कागजात भी अधूरे मिले। इससे नाराज डीसी ने तीनों कार्यों की फाइल अपने कब्जे में ले ली। नोटिस जारी कर तीन दिन में साक्ष्य समेत जवाब मांगा है।
बरती गई गंभीर अनियमितता
उपायुक्त मनरेगा एके सिंह ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। एक सड़क पर तो बिना काम कराए भुगतान कर लिया गया है। अन्य दोनों सड़कों पर कुछ काम तो दिखा लेकिन अभिलेख पूरी तरह अपूर्ण मिले हैं। जिसको भुगतान किया गया है उसके नाम कोई टेंडर ही नहीं हुआ है। सभी को नोटिस भेजी गई है। जवाब नहीं देने व संतुष्ट नहीं होने की दशा में दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।