फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   304 people get corona vaccine in amethi, 96 didn't reached

अमेठी में 304 लोगों ने लगवाया टीका, 96 पहुंचे नहीं

Sat, 16 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
304 people get corona vaccine in amethi, 96 didn't reached
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार केंद्रों पर शनिवार को समारोह पूर्वक कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। चारों केंद्रों पर टीका लगाने के लिए बुलाए गए 400 लोगों में 96 गैरहाजिर रहे। जिला अस्पताल में पहला टीका सीएमओ, दूसरा एक चर्तुथ श्रेणी और तीसरा टीका फार्मासिस्ट को लगाया गया। टीका लगवाने वालों में से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव की वैक्सीन का इंतजार शनिवार सुबह दस बजे समाप्त हो गया। पहले दिन टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल के अलावा अमेठी, जगदीशपुर व बाजार शुकुल सीएचसी को चिन्हित किया गया था। प्रत्येक केंद्र पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए पूर्व से ही चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन

सुबह दस बजे डीएम अरुण कुमार ने जिला अस्पताल में टीकाकरण कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को लाइव सुना। इसके बाद पहला टीका सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद सीएमओ कार्यालय के चौकीदार रामतीर्थ (इनकी पूर्व में बाईपास सर्जरी हो चुकी है) तथा तीसरा टीका जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार सिंह को लगाया गया। टीका लगाने के बाद सभी को प्रतीक्षा कक्ष में 30 मिनट तक बैठाया गया। इसी तरह अन्य तीन केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया। किसी भी केंद्र पर टीका लगवाने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।
टीकाकरण के पहले दिन जिला अस्पताल व अन्य केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था रही। जिला अस्पताल में डीएम के साथ एसपी दिनेश सिंह सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा व अन्य तीनों केंद्रों पर एसडीएम, सीओ व संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे।
नहीं हुई कोई दिक्कत : सीएमओ
सीएमओ ने कहा कि उन्हें वैक्सीन लगवाने के 30 मिनट बाद तक कोई दिक्कत नहीं हुई। टीका लगने के बाद उन्होंने जिले के अन्य तीन केंद्रों का भ्रमण भी किया। जिले के लोगों से कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें।
304 लोगों ने लगवाया टीका
सीएमओ के अनुसार गौरीगंज में सूचीबद्ध 13 महिला व 87 पुरुषों में से 10 महिला व 70 पुरुष टीका लगवाने पहुंचे। इसी तरह अमेठी में 89 महिला व 11 पुरुषों में से 66 महिला व 10 पुरुष, जगदीशपुर में 86 महिला व 14 पुरुषों में 58 महिला व 13 पुरुष तथा ऱ्बाजार शुकुल में 84 महिला व 16 पुरुष में 62 महिला व 15 पुरुष कार्यक्रम में पहुंचे।
सीएमओ ने कहा कि जितने सूचीबद्ध कर्मी केंद्र पर पहुंचे सभी को टीका लगा। अनुपस्थित रहे लोगों को टीका लगाने के दूसरी तिथि नियत की जाएगी। जिन्हें टीका लगा है उन्हें दूसरी डोज 15 फरवरी को लगाई जाएगी।

दो लोग कोरोना संक्रमित मिले
गौरीगंज। जिला प्रशासन को शनिवार सुबह मिली 561 सैंपल की रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जामो ब्लॉक के उमराडीह व अमेठी के बेहटा मुंशीगंज गांव के एक-एक लोग शामिल हैं। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 3,645 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 3,555 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 36 की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के मात्र 54 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed