फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   27 days have passed since paddy procurement, 57 centers are not even reached.

Amethi News: धान खरीद को 27 दिन बीते, 57 केंद्रों की बोहनी तक नहीं

Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
27 days have passed since paddy procurement, 57 centers are not even reached.
अमेठी। धान खरीद को 27 दिन बीत चुके हैं लेकिन, अभी तक 81 में से 57 क्रय केंद्रों की बोहनी तक नहीं हो सकी है। महज 24 क्रय केंद्रों पर 290 किसानों से सिर्फ 1301.60 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो पाई है। जिले में धान की खरीद के लिए छह एजेंसी 81 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

20 अक्तूबर से धान खरीद की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। 10 नवंबर तक खरीद के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, विपणन शाखा के 19 व पीसीएफ के पांच क्रय केंद्रों पर धान खरीद हो सकी है, जबकि अन्य क्रय केंद्रों की बोहनी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर फसल बेचने के लिए 11,473 किसानों ने पंजीकरण कराया है। सिर्फ 24 क्रय केंद्रों पर 290 किसानों से 1301.60 एमटी धान खरीदा गया। जिले में निर्धारित 1.35लाख एमटी के सापेक्ष 2.76 प्रतिशत ही धान खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी है वजह
क्रय केंद्रों पर सामान्य धान की कीमत 2,183 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि ग्रेड ए के धान की कीमत 2,203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। बाहर बाजार में किसानों को धान की कीमत सरकारी भाव से ज्यादा मिल जा रही है। यही वजह है कि किसान सरकारी क्रय केंद्रों की तरफ रुख नहीं कर रहे हैं। निजी आढ़तियों को अपना धान बेच रहे हैं।



15 फरवरी तक होगी धान खरीद
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि गत वर्ष जिन किसानों ने क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री की थी। उनसे फोन पर संपर्क कर धान बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में मसूरी धान की अधिक पैदावार होती है। इसकी फसल नवंबर में तैयार होती है, इस लिए अभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद में तेजी नहीं आई है। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर खरीद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed