{"_id":"687d384b06a7a7a1ab0644c4","slug":"2681-patients-were-treated-at-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-145006-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 2681 मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 2681 मरीजों का उपचार
Mon, 21 Jul 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
ओदारी पीएचसी पर मरीजों का इलाज करती चिकित्सक। संवाद
अमेठी सिटी/फुरसतगंज। 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में 2681 मरीजों का परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर 17 रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया।
फुरसतगंज सीएचसी अंतर्गत ओदारी पीएचसी पर मेले के दौरान फार्मासिस्ट नदारद रहे। उनके स्थान पर वार्ड बॉय शिवेंद्र सिंह को मरीजों को दवाएं देते हुए देखा गया। यह दृश्य दोपहर लगभग 12 बजे सामने आया। इसी केंद्र पर डॉ. संजू निर्मल की निगरानी में चिकित्सा कार्य संचालित हो रहा था। एलटी अश्वनी मौर्य पैथोलॉजी कक्ष में रक्त नमूनों की जांच कर रहे थे। उस समय तक 17 रोगियों को उपचार मिल चुका था और सात की जांच पूरी हो चुकी थी।
ओदारी गांव की सरिता ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। निजी डॉक्टर से इलाज से राहत नहीं मिली। डॉक्टर ने नई दवा दी और विश्राम की सलाह दी। पूरे गुरु गांव की लालती ने बताया कि दो सप्ताह से खांसी से परेशान थीं। मेडिकल स्टोर की दवाओं से लाभ नहीं हुआ। मेले में चिकित्सक ने जांच कर दवा दी। नसीराबाद की ज्ञानवती ने बताया कि महीनों से कमजोरी और बेचैनी बनी रहती थी। दवा मिलते ही कुछ राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
पूरे उदवत की प्रियंका पेट दर्द और गैस की शिकायत लेकर पहुंचीं थीं। डॉक्टर ने दवा दी और तीन दिन तक सुधार न होने पर जांच कराने को कहा। मेले में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया व वायरल संक्रमण से सावधानी रखने और स्वच्छता अपनाने की जानकारी दी गई। सभी पीएचसी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने संचारी रोगों से बचाव के उपायों पर विस्तार से समझाया। जागरूकता के माध्यम से रोग नियंत्रण की दिशा में यह अभियान उपयोगी सिद्ध हो रहा है।