{"_id":"5f49289e8ebc3e41103b97e4","slug":"25-new-corona-patient-in-amethi-amethi-news-lko537316347","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 25 और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में 25 और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार देर रात जिला प्रशासन को मिली 1,112 लोगों की जांच रिपोर्ट में भादर ब्लॉक के एक ही परिवार के तीन समेत 25 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्य करने के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी है।
जिला प्रशासन को बृहस्पतिवार देर रात 24, 25 व 27 अगस्त को अलग-अलग स्थानों से लिए गए 1,112 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में 25 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई तो 1,087 की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
पॉजिटिव मिले लोगों में भादर ब्लॉक के रतापुर गांव के एक ही परिवार के तीन व रामगंज कस्बे के एक, गौरीगंज कोतवाली का एक, शाहगढ़ ब्लॉक के गांव पूरे गौतम के दो, जामो कस्बा के पांच तथा सूखीबाजगढ़ के एक, भेटुआ ब्लॉक के मड़ेरिका गांव के एक, बाजार शुकुल ब्लॉक के पूरे गोसाई गांव के एक, पुलिस लाइन के एक, अमेठी ब्लॉक के अंतीपुर व एसडीएम कॉलोनी के एक-एक, जगदीशपुर ब्लॉक के गांव पालपुर, बुबूपुर, सिथौली गांव के एक-एक तथा यूपीएसआईडीसी कॉलोनी के दो, मुसाफिरखाना ब्लॉक के गांव नारा अढनपुर का एक तथा सिंहपुर ब्लॉक के गांव पहाड़पुर का एक स्थानीय नागरिक शामिल है।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के मोहल्लों व गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य के लिए टीम गठित की है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमें शुक्रवार को संक्रमितों के गांव व मोहल्लों को सील करते हुए वहां पर सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू कर दिया है। इसके साथ ही टीम संक्रमितों के क्लोज कॉन्टेक्ट में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैंपलिंग करने में जुटी रहीं।