{"_id":"5f4294a58ebc3e3cd06df0e8","slug":"25-found-corona-positive-including-three-tehsil-workers-amethi-news-lko536475377","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तहसील कर्मी समेत 25 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तहसील कर्मी समेत 25 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना संक्रमण का प्रकोप जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में तिलोई तहसील के तीन कर्मचारी समेत 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिला प्रशासन ने संक्रमितों के उपचार का प्रबंध करते हुए संबंधित क्षेत्रों को सील करते हुए सैनिटाइज करने तथा डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था शुरू कर दी है। जिले में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 203 है।
जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 18, 19, 20 व 22 अगस्त को विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई सैंपलिंग के बाद शनिवार रात मिली 959 की रिपोर्ट में 533 निगेटिव तो 25 लोग पॉजिटिव मिले।
पॉजिटिव मरीजों में तहसील तिलोई में तैनात तीन कर्मी के साथ जगदीशपुर व बाजार शुकुल ब्लॉक के तीन-तीन, गौरीगंज ब्लॉक के पांच, अमेठी के आठ, जामो के दो और संग्रामपुर ब्लॉक का एक व्यक्ति शामिल है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के लिए संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संक्रमित मरीजों के इलाज का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने संक्रमित क्षेत्रों को रविवार को सील करते हुए सैनिटाइज करने के साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए थर्मल स्क्रीनिंग व संभावित लक्षण वालों की सैंपलिंग शुुरू कर दी है। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 954 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें पांच की मौत हो चुकी है तो 746 उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज 203 हैं।