{"_id":"6700711694da15f67f05b2a4","slug":"23634-farmers-will-be-deprived-of-funds-due-to-lack-of-aadhaar-seeding-amethi-news-c-96-1-ame1008-126919-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आधार सीडिंग न होने से निधि से वंचित हो जाएंगे 23,634 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आधार सीडिंग न होने से निधि से वंचित हो जाएंगे 23,634 किसान
Sat, 05 Oct 2024 04:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त शनिवार को जारी होगी। आधार सीडिंग नहीं होने से जिले के 23,634 किसान पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे। वहीं, करीब 48.78 करोड़ रुपये की धनराशि से 2,43,903 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।
जिले में कुल 3,44,519 किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं। पंजीकृत किसानों में 3,14,824 किसान पहली किस्त के लाभार्थी थे। बाद में सरकार ने इसका सत्यापन कराया, जिसमें करीब 2,734 किसान आयकरदाता के दायरे में मिले थे। जिले को 18वीं किस्त के लिए 2,43,903 किसानों का डेटा मिला था। इन किसानों का भूलेख अंकन, आधार सीडिंग व ई-केवाईसी दुरुस्त है।
विभाग ने इस डेटा को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। करीब 48.78 करोड़ की लागत से ये सभी किसान पीएम किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होंगे। वहीं, अब तक जिले के 23,634 किसानों की आधार सीडिंग नहीं हो सकी है। कृषि विभाग ने संबंधित बैंकों को पत्र भेजा है। आधार सीडिंग व सभी मानक पूरे होने पर इन किसानों को भी सम्मान निधि का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त जारी होगी। शासन से 2,43,903 किसानों का डेटा मिला था, जिसे अपलोड करा दिया गया है। इन किसानों का भूलेख अंकन, आधार सीडिंग व ई केवाईसी हो चुकी है। अन्य किसानों की आधार सीडिंग के लिए संबंधित बैंकों को पत्र भेजा गया है।
तीन मानक पूरे होने पर ही मिलेगी सम्मान निधि
पीएम किसान सम्मान निधि में धांधली रोकने को लेकर सत्यापन अनिवार्य है। जिन किसानों का भूलेख अंकन, आधार सीडिंग व ई केवाईसी नहीं हुई है, वे किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं ले सकेंगे। उन्हें अपने सभी अभिलेख दुरुस्त कराने होंगे। जिले में पहली किस्त के 3,14,824 लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक 2,74,857 किसानों की ई केवाईसी, 2,95,812 किसानों का भूलेख अंकन व 2,91,190 किसानों की आधार सीडिंग हो चुकी है।