फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2,359 patients treated at the fair.

Amethi News: मेले में 2359 मरीजों का उपचार

Mon, 14 Sep 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
2,359 patients treated at the fair.
गौरीगंज के जेठूमवई पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। कोई बुखार और बदन दर्द से परेशान था तो किसी ने खांसी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत की। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 2359 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। गंभीर हालत में 17 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
विज्ञापन



गौरीगंज के जेठूमवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से मरीज पहुंचने लगे। 11 बजे डॉ. श्रद्धा सिंह और डॉ. आदित्य कनौजिया मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दे रहे थे। पूरे पराग निवासी अंबिका प्रसाद ने बताया कि उन्हें जोड़ों में दर्द के साथ पेट में कब्ज की शिकायत है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। सरायभागमानी निवासी राम आसरे ने बताया कि पांच दिनों से बुखार आ रहा है। घरेलू उपचार और बाहर से दवा लेने पर राहत नहीं मिली तो मेले में उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन


धनीजलालपुर निवासी केवला देवी ने बताया कि करीब पांच दिनों से बुखार के साथ कमजोरी और चक्कर आ रहा है। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दी और सावधानी बरतने की सलाह दी। सुदामा देवी ने बताया कि बुखार के साथ मुंह में छाले पड़ गए हैं। घरेलू उपचार और बाहर से दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सकों ने लोगों को सफाई रखने, स्वच्छ या उबला पानी पीने और बुखार-दस्त होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंहपुर के फुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉ. राजमणि वर्मा ने 116 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। इस दौरान फार्मासिस्ट कृपाशंकर, लैब सहायक अनवर खान, दीपचंद और आशा संगिनी अनुराधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed