{"_id":"67bcc37db3191199ab06e5a0","slug":"2322-students-left-the-exam-on-the-first-day-amethi-news-c-96-1-ame1009-135491-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पहले दिन 2322 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पहले दिन 2322 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सेमरौता स्थित श्रीमती रामजानकी बाजपेई बालिका इंटर कालेज मे परीक्षा देने जाती छात्राएं। -संवाद
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पहले ही दिन जिले में 2322 विद्यार्थियों ने परीक्षा से तौबा कर लिया। इसमें हाईस्कूल के 1464 और इंटर के 858 विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और इंटर सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में 25571 विद्यार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें 12285 बालक और 12286 बालिकाएं हैं। इनमें से 12309 बालक और 11798 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुईं। 976 बालक और 488 बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में 1464 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
इसी तरह इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 128 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें 52 बालक और 76 बालिकाएं शामिल हैं। इनमें से 49 बालक और 52 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि तीन बालक और चार बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा के लिए 22246 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें 11047 बालक और 11159 बालिकाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
परीक्षा में 21395 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 10525 बालक और 10970 बालिकाएं हैं। परीक्षा छोड़ने वाले 851 विद्यार्थियों में 563 बालक और 288 बालिकाएं शामिल हैं। देखा जाए तो दोनों पाली में 2322 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मानकों के अनुसार परीक्षा का संचालन कराया जा रहा है।
परीक्षा छोड़ने में बालिकाओं से आगे निकले बालक
सोमवार को दो पाली में संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं की तुलना में बालकों ने अधिक संख्या में परीक्षा छोड़ी है। दोनों पाली की परीक्षा में 1542 बालकों ने परीक्षा छोड़ी है। इसी तरह 780 बालिकाओं ने भी परीक्षा छोड़ी। देखा जाए तो बालकों की संख्या परीक्षा छोड़ने के मामले में बालिकाओं से बेहद अधिक है।