फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   23 buses will run for Maha Kumbh Mela

Amethi News: महाकुंभ मेले के लिए चलेंगी 23 बसें

Sat, 07 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
23 buses will run for Maha Kumbh Mela
अमेठी। प्रयागराज संगम में लगने वाले महाकुंभ में जिले के श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। परिवहन विभाग जिले के अलग-अलग स्थानों से 23 बसें संचालित करने की कोशिश में जुटा है। निगम की ओर से बसाें को चिह्नित कर उनकी मरम्मत करवाते हुए लोगों को सुविधाएं देने की कोशिश को अंतिम रूप देेने में जुटा है। बसों का संचालन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन




अमेठी डिपो से मौजूदा समय में 43 बसें संचालित की जा रही हैं, जिसमे नौ बसें बीएस-6 व 12 बसें बीएस-4 है। अन्य सभी बसें पुरानी हैं, जिसमे इसी सप्ताह दो पुरानी बसें को निगम हटा कर दो बीएस-6 नई बसें शामिल करने जा रहा है। वर्तमान में अमेठी डिपो से प्रयागराज के लिए दो बसों का संचालन होता है। महाकुंभ के दौरान बसों की संख्या बढ़ेगी और जिले के अलग-अलग पाॅइंट से इन्हें रवाना किया जाएगा। इसके लिए डिपो की बसों को भगवा रंग में रंगने के अलावा इनमें फाग वेदर लाइट व रेडियम भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



जनवरी से प्रारंभ हो रहे महाकुंभ में जिले के तीर्थयात्रियों को ले जाने के लिए 23 बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों में नई बसें भगवा रंग में उपलब्ध हैं, जबकि बीएस-4 बसों की पेंटिंग के साथ महाकुंभ से जुड़े स्लोगन पेंट किया जा रहा है। इसके अलावा इन पर फाग लाइट, रेडियम आदि भी लगाया जा रहा है। जिन बसों के पार्ट खराब हैं, उनकी मरम्मत कराते हुए यह पार्ट्स बदले भी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएस-6 के बाद बीएस-4 की भी मिली अनुमति
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि पहले मेला क्षेत्र में बीएस-6 बसों को ही भेजने की अनुमति मिली थी। पर अब बीएस-4 भी भेजने की अनुमति मिली, जिसके बाद बीएसए-4 की 12 गाडियों को कुंभ मेला में भेजने के पहले दुरुस्त कराया जा रहा है। जिससे कुंभ में जाने के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।



बसों में सीट पर रहेगा पैनिक बटन
कुंभ के लिए जाने वाली बसों में पैनिक बटन भी लगाया जाएगा। रोडवेज की नई बीएस-6 मॉडल बसों में जीपीएस और पैनिक बटन भी लगा है। डिपो की पुरानी बसों में यह सुविधा नहीं है। उनमें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो दिसंबर तक लग जाएगा। यात्रियों को बस में कोई असुरक्षा महसूस होती है तो वह इस बटन को दबाकर सहायता ले सकता है। इसका संपर्क डिपो के कार्यालय से होगा। कार्यालय का कर्मचारी चालक-परिचालक से संपर्क करके यात्री से जानकारी लेगा।




इसी सप्ताह बेड़े में शामिल होंगी दो नई बसें
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि दो पुरानी बसों को नीलाम कर दो नई बसें इसी सप्ताह डिपो में आएगी। कुंभ के दौरान जिले के लोगो को प्रयागराज जाने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। बीएस-6 व बीएस-4 की कुल 23 बसों को कुंभ भेजने की तैयारी की जा रही है। बीएस-4 बसों की मरम्मत, पेंटिंग, फाग लाइट, रेडियम आदि लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed