{"_id":"5e9487988ebc3e72b25985e5","slug":"22-youths-walking-in-groups-and-arrested-amethi-news-lko517552755","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह बनाकर टहल रहे 22 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह बनाकर टहल रहे 22 युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान समूह बनाकर रविवार देर शाम अनावश्यक रूप से सड़क पर टहलना 22 युवकों को भारी पड़ा। पांच थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानाक्षेत्र से युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया है। लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की ओर से की जा रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी से लोगों में हड़कंप मचा है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की कोशिश के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन अवधि में होम डिलेवरी की व्यवस्था कराने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में रहने, विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बाहर नहीं निकलने की छूट दी है।
थाने लाने के बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज कर देर शाम उन्हें निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। पुलिस की ओर से लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर की जा रही गिरफ्तारी व केस दर्ज करने की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।