फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   210 schools missing from RTE portal will be re-examined

Amethi News: आरटीई पोर्टल से गायब 210 स्कूलों की होगी दोबारा जांच

Fri, 09 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 09 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
210 schools missing from RTE portal will be re-examined
गौरीगंज (अमेठी)। बेसिक शिक्षा विभाग की संचालित योजनाओं की हकीकत देखने के लिए बृहस्पतिवार को एडी बेसिक अचानक बीएसए कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने बीईओ व जिला समन्वयकों के साथ बैठक की। इसमें आरटीई पोर्टल से गायब 210 स्कूलों की दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में कायाकल्प के तहत स्कूलों के अवस्थापना सुविधा से लैस न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पंचायत विभाग से समन्वय स्थापित कर अधूरे कार्य पूरा करने को कहा। आरटीई पोर्टल पर 210 स्कूलों के पंजीकरण न होने पर गरीब व अलाभित समूह के बच्चों के वंचित होने पर बीईओ को जांच कर सभी निजी स्कूलों का पंजीकरण पोर्टल पर कराने का निर्देश दिया। यूनिफार्म अनुदान राशि अंतरण की डीबीटी पोर्टल पर अपलोडिंग तेज करने, कैंप लगाकर सभी बच्चों का आधार कार्ड तैयार करने को कहा। यू-डायस पोर्टल पर अपलोडिंग नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई तो नामांकन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को सूचीबद्ध करते हुए कार्रवाई करने को कहा। कहा कि सभी की जिम्मेदारी है शतप्रतिशत बच्चों को शिक्षा में निपुण बनाते हुए समय से निपुण भारत लक्ष्य पूरा किया जाए। बैठक में बीएसए संगीता सिंह समेत सभी बीईओ व जिला समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed