फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   200 couples got married in mass marriage

Amethi News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 200 जोड़े

Wed, 06 Dec 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
200 couples got married in mass marriage
सामूहिक विवाह समारोह में मांग में सिंदूर भरता दूल्हा
अमेठी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को भेटुआ ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भेटुआ ब्लाक परिसर में अमेठी, भादर, भेटुआ और संग्रामपुर के चयनित लाभार्थियों का विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। योजना के तहत हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध 200 जोड़ों ने हिस्सा लेकर एक दूजे के हुए। विवाह कार्यक्रम में 155 हिंदू जोड़ों ने विद्वान पंडितों की ओर से कराए गए समस्त संस्कारों को पूरा करते हुए एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए।
विज्ञापन

बौद्धाचार्य विजय कुमार कोरी ने 20 नवयुगलों के विवाह बौद्ध रीति से सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक वर्ग के 21 जोड़ों को मौलवी मो. हामिद ने निकाह पढ़ाया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी तेज भान सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, बीडीओ विनय वर्मा, हरिश्चंद्र सिंह व शिव पूजन भारतीय ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विवाह प्रमाणपत्र और सभी नव विवाह जोड़ों को उपहार भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख भादर प्रवीण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख घनश्याम चौरसिया, एडीओ समाज कल्याण अमरीश मिश्रा, मो. अहमद, धर्मेंद्र मिश्रा, देवेंद्र पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



भोजन वितरण में रही अव्यवस्था
अमेठी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान वैवाहिक जोड़ों के अलावा 500 लोग मौजूद थे। प्रशासन की ओर से एक काउंटर लगाया गया था, जिसमें भोजन लेने के लिए लोग धक्का मुक्की करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed