फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   20,763 workers deprived of disaster amount

आपदा राशि से 20,763 श्रमिक वंचित

Wed, 23 Jun 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
20,763 workers deprived of disaster amount
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण कॉल में पंजीकृत श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये शासन के निर्देश पर दिए जा रहे हैं। जिले में पंजीकृत 17,431 श्रमिकों के खाते में सहायता राशि भेजने के बाद विभाग त्रुटिपूर्ण पंजीकरण को सुधारने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

सहायता राशि से वंचित जिले के 20,763 श्रमिकों को विभाग ने पत्र जारी कर अपने डाटा में सुधार कर विभाग को अवगत कराने को कहा है। डाटा में सुधार के बाद इन श्रमिकों के खाते में भी सहायता राशि अंतरित होगी।
विज्ञापन

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की कोविड संक्रमण काल में आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए शासन ने एक-एक हजार रुपये की सहायता देने की योजना बनाई है। इसके लिए श्रम विभाग ने पंजीकृत श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना से उनके खातों में धनराशि का अंतरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनराशि अंतरण के दौरान जिले में पंजीकृत 17,431 श्रमिकों के खाते में धनराशि भेजने के बाद डाटा में त्रुटि होने से 20,763 के खाते में धनराशि अंतरित नहीं हो पाई। इस पर सहायक श्रमायुक्त नासिर खान ने वंचित श्रमिकों को पत्र जारी किया है।
पत्र में एंड्रायड मोबाइल व जन सुविधा केंद्र से विभागीय वेबसाइट पर बैंक खाता व आधार कार्ड अपडेट कराते हुए अन्य त्रुटियों को दूर कराने को कहा है। त्रुटि दूर करने में कोई भी परेशानी होने पर कार्यालय में संपर्क कर अपनी परेशानी से निजात पाने की भी बात कही गई है।

सहायक श्रमायुक्त ने डाटा में सुधार होने के बाद पंजीकृत श्रमिक के खाते में सहायता राशि का स्वत: अंतरण होने की बात कहते हुए श्रमिकों को कोविड संक्रमण अवधि में हरसंभव मदद के साथ विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed