{"_id":"67195326fa734d40fd06e1c7","slug":"195-candidates-selected-in-employment-fair-amethi-news-c-96-1-gon1004-128147-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोजगार मेले में 195 अभ्यर्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोजगार मेले में 195 अभ्यर्थियों का चयन
Thu, 24 Oct 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना स्थित मंगलम महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थी।
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना स्थित मंगलम महिला पीजी काॅलेज में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से पहले युवाओं को काम के तौर-तरीकों की जानकारी दी गई, फिर उनका चयन किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि मेले में 258 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 195 का चयन अलग-अलग कंपनियों की ओर से किया गया। युवाओं का चयन साक्षात्कार के अधार पर किया गया है। 63 बेरोजगार युवा ऐसे थे, जो कंपनी के मानक पर खरे नहीं उतरे। अलग-अलग क्षेत्र की छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और कॅरियर की जानकारी दी। इस दौरान राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य विवेक कुमार, सुरेंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।
क्षेत्र- कंपनी चयनित अभ्यर्थी
मार्केटिंग दो 77
मैनेजमेंट एक 10
दवा एक 21
तकनीकी एक 41
बीमा एक 46