फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1842 saplings will be planted in gram panchayats

Amethi News: ग्राम पंचायतों में रोपित होंगे 1842 पौधे

Thu, 06 Jul 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
1842 saplings will be planted in gram panchayats
अमेठी। पौधरोपण की तैयारियों को लेकर बुधवार को ब्लाकों में बीडीओ ने बैठक कर ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में स्थल चयन, गड्ढों की खोदाई के साथ ही अन्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बीडीओ कार्यालय परिसर अमेठी और भेटुआ में बुधवार को बीडीओ हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित हुई। बीडीओ ने ग्राम सचिवों को बताया कि प्रति ग्राम पंचायत 1842 पौधे रोपित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत की स्थित जीएस लैंड, अमृत सरोवर, पंचायत भवन परिसर, प्राथमिक विद्यालय परिसर व अन्य सार्वजनिक भूमि, सड़क किनारे, नहर की पटरियों के किनारे भूमि पर लगेंगे। बताया कि सार्वजनिक भूमि एवं सड़क व नहर के किनारे 40-40 फीसदी पौध रोपित किए जाएंगे, तो वहीं 20 फीसदी पौधे व्यक्तिगत रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को स्थल चयन कर आईडी जनरेट करने का निर्देश दिया। साथ ही डेढ़ फिट के गड्ढे मानक के अनुसार अनुरूप खोदने तथा उनमें खाद डालकर तैयार कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक अमेठी की 50 ग्राम पंचायतों में 92,100 तो भेटुआ की 47 ग्राम पंचायतों में 86,574 पौधे रोपित किए जाएंगे। जिसकी तैयारियां करने के संबंध में संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक संग्रामपुर में प्रभारी खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को पौधरोपण की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक संग्रामपुर की 37 ग्राम पंचायतों में 68,154 पौधे रोपित किए जाएंगे। खंड विकास अधिकारियों ने बताया कि 2 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। जिससे पौध आने पर 17 जुलाई से पौधरोपण अभियान सुगमता पूर्वक शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed