फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   18 people found positive in Amethi

जिले में कोरोना रफ्तार सुस्त, 18 मिले पॉजिटिव

Wed, 25 Nov 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
18 people found positive in Amethi
अमेठी। पांच मई से जिले में शुरू कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में दोबारा कम होने लगी हैं। मंगलवार रात संकलित रिपोर्ट में सर्वाधिक गौरीगंज ब्लॉक के अलग-अलग गांव के आठ समेत 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

1,842 की सैंपल रिपोर्ट में 1,824 की रिपोर्ट निगेटिव मिली तो सात संक्रमित के सही होने के बाद कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की कोशिश व जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन के बाद जिले में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार दोबारा सुस्त पड़ने लगी है। जिला प्रशासन को 22 व 24 नवंबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिड टेस्ट विधि से 1,842 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में गौरीगंज ब्लॉक के अलग-अलग गांव के आठ, जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र में तीन, मुसाफिरखाना, शाहगढ़ व भादर ब्लॉक में दो-दो तथा अमेठी ब्लॉक में एक स्थानीय नागरिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अस्पताल में भर्ती सात संक्रमितों के सही होने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने पहले से गठित टीमों को सक्रिय करते हुए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग तथा प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर करते हुए संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है।

कोरोना संक्रमितों की संकलित रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 3,242 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 3,044 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 30 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 168 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed