फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   17 thousand collection holders have not deposited bill till date

उपकेंद्रों पर बकाया बिल जमा कराने को लगे कैंप

Wed, 30 Sep 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
17 thousand collection holders have not deposited bill till date
अमेठी। बकाया विद्युत बिल जमा कराने को लेकर बुधवार को सभी उपकेंद्रों पर कैंपों का आयोजन किया गया। कैंप में बकाया बिल जमा कराने के साथ ही उपभोक्ताओं की ज्यादा बिल आने संबंधी समस्याओं का निस्तारण भी किया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बकाया विद्युत बिल जमा कराने तथा त्रुटियां दुरुस्त कराने को लेकर पॉवर कार्पोरेशन की ओर से क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। एक्सईएन छैल बिहारी के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी उपकेंद्रों पर एसडीओ व जेई की मौजूदगी में कैंप लगा।
विज्ञापन

इस दौरान बकाएदार उपभोक्ताओं के बिलों को जमा कराने एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया। एक्सईएन ने बताया कि क्षेत्र में सभी उपकेंद्रों पर 17,000 कनेक्शन धारक ऐसे हैं जिन्होंने विद्युत कनेक्शन तो लिया लेकिन आज तक एक भी भुगतान नहीं किया। वहीं 1,543 कनेक्शनधारक ऐसे हैं जिनका एक लाख से अधिक बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस देने के बावजूद वह बकाया विद्युत बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए कॉर्पोरेशन की ओर से किसान आसान किस्त योजना संचालित की गई है। कहा कि योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले 3,624 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने पंजीकरण कराने के बाद भी अपने बकाए का भुगतान नहीं किया।

कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं के बकाए की वसूली के लिए उपकेंद्रवार कैंप का आयोजन शुरू किया गया है। बावजूद इसके बकाए का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध डिस्कनेक्शन के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन ने बताया कि कैंप के अलावा भी टीमें गठित की गई है जो गांव-गांव जाकर विद्युत चोरी रोकने एवं बकाया नहीं जमा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed