फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   16,439 housing beneficiaries awaiting second installment

दूसरी किश्त के इंतजार में 16,439 आवास लाभार्थी

Wed, 10 Mar 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
16,439 housing beneficiaries awaiting second installment
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के 16,439 लाभार्थी दूसरी किश्त की राह देख रहे हैं। आलम यह है कि 1,573 लाभार्थियों ने अनुदान का इंतजार किए बिना आवास निर्माण पूरा भी करा लिया है। धनाभाव में योजना के प्रभावित होने से परेशान जिम्मेदार शासन से धन की मांग करने के साथ ही सभी लाभार्थियों से आवास निर्माण पूरा करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन

आवासहीन कमजोर परिवार को आशियाना देने के लिए शासन की ओर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना में 16,341 के लक्ष्य के सापेक्ष जांच पूरी करने के बाद 15,701 को मुख्यमंत्री आवास योजना में लक्षित 756 के सापेक्ष 738 लाभार्थियों के खाते में पहली किश्त के रूप में काफी दिन पूर्व 40 हजार रुपये भेजे गे थे।
विज्ञापन

अनुदान मिलने के बाद लाभार्थियों ने आवास निर्माण शुरू किया। दूसरी किश्त के 70 हजार रुपये न मिलने के कारण ज्यादातर लाभार्थियों का आवास निर्माण कार्य ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनाभाव में लाभार्थियों ने जिम्मेदारों से धन की मांग शुरू की तो विकास विभाग शासन से धनावंटन कराने की कोशिश में जुटा है। हालांकि दूसरी किश्त न मिलने के बावजूद पीएम आवास योजना के 1,480 व सीएम आवास योजना के 93 लाभार्थियों ने बिना किश्त का इंतजार किए आवास पूर्ण कर लिया। परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे ने शासन से दूसरी किश्त के लिए धन न मिलने की बात स्वीकार की।

उन्होंने बताया कि पहली किश्त उपभोग का सत्यापन करने के बाद तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन से धन मिलते ही बीडीओ के डिजिटल साइन से तत्काल दूसरी किश्त लाभार्थियों के खाते में अंतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed