{"_id":"6850668968751f5ae5089376","slug":"150-shikshamitras-will-be-able-to-return-to-their-original-schools-amethi-news-c-96-1-lu11010-142655-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मूल विद्यालय में लौट सकेंगे 150 शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मूल विद्यालय में लौट सकेंगे 150 शिक्षामित्र
Tue, 17 Jun 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिक्षामित्र के तौर पर दूसरे विकास खंडों में कार्य कर रहे लोग अब अपने मूल विद्यालय में लौट सकेंगे। राज्य सरकार की ओर से करीब 10 दिन पहले इसके आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 150 शिक्षामित्रों की राह आसान हो जाएगी।
जिले के 13 विकास खंडों में अलग-अलग विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्र दूसरे विकासखंड में होने की वजह से घर से रोज 50 से 100 किलोमीटर तक का सफर तय करने को मजबूर हैं। इससे उन्हें परेशानी होती है। वहीं अपने मूल विद्यालय में वापसी के बाद उन्हें विद्यालय जाने में आसानी होगी।
इसकी मांग शिक्षामित्र संगठन की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। सरकार की ओर से आदेश आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने भी इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।