फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   15 youths selected in ITI's apprenticeship fair

Amethi News: आईटीआई के अप्रेंटिस मेले में 15 युवाओं का चयन

Wed, 25 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
15 youths selected in ITI's apprenticeship fair
अमेठी सिटी। आईटीआई गौरीगंज में मंगलवार को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। त्रिशुुंडी औद्योगिक क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी ने साक्षात्कार के बाद 15 युवाओं का चयन किया है।
विज्ञापन



अप्रेंटिस मेले में कुल 56 युवाओं ने हिस्सा लिया। सुबह 11 बजे से ही युवा मेले में पहुंचने लगे। सभी के कागजात जमा करने के साथ ही उनकी काउंसिलिंग की गई। इसके बाद कंपनी के एचआर टीम के सदस्य विनय जायसवाल ने सभी का बारी-बारी से साक्षात्कार लिया। इस दौरान कुल 15 युवाओं को प्रारंभिक रूप से चयनित किया गया है। आईटीआई के प्राचार्य विवेक यादव ने बताया कि चयनित युवाओं की मुख्य परीक्षा कंपनी परिसर में होगी। इसके बाद अंतिम रूप से वह अप्रेंटिस के लिए चयनित हो सकेंगे। जहां पर उनको सात हजार रुपये प्रतिमाह के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन




उधर, अप्रेंटिस के लिए चयनित युवाओं को प्रति माह 12 हजार रुपये देने की मांग युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की थी। आईटीआई के प्राचार्य विवेक यादव ने बताया कि युवा कांग्रेस ने रोजगार मेला समझकर इस तरह की मांग रखी थी। अप्रेंटिस एक्ट में अभी तक सात हजार रुपये प्रतिमाह देने का ही नियम है। 36 प्रतिशत धनराशि बढ़ाने की सिफारिश की गई है, लेकिन अभी तक वह लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed