{"_id":"658095ba77904ba7a00b9476","slug":"15-nominations-for-bar-association-elections-amethi-news-c-96-1-ame1002-10658-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए पहले दिन हुए 15 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए पहले दिन हुए 15 नामांकन
Tue, 19 Dec 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
26 दिसंबर को होगा बार एसोसिएशन का चुनावएल्डर्स कमेटी की निगरानी में चल रही प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सोमवार को पहले दिन 15 नामांकन हुए। मंगलवार को भी नामांकन होगा। चुनाव 26 दिसंबर को होगा।
सोमवार को पहले दिन सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्रों की खरीद हुई। नामांकन पत्रों को दाखिल भी किया गया। विभिन्न पदों के लिए 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए पूर्व बार अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्ति शासकीय अधिवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए मोहम्मद कुद्दुस, त्रियुगी नारायण मिश्र और जितेंद्र बहादुर सिंह एवं उपाध्यक्ष पद के लिए गिरजा शंकर शुक्ला व राजेश कुमार मिश्रा ने नामांकन किया। सचिव पद के लिए उपेंद्र कुमार शुक्ल, छत्रसाल सिंह, संयुक्त सचिव पद के लिए अजय कुमार तिवारी, हरपाल सिंह, चंद्र मोहन मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम नारायण दुबे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
सीनियर सदस्य पद के लिए प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अशोक शंकर गुप्ता और जूनियर सदस्य के लिए कमला प्रसाद पांडेय ने नामांकन किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 दिसंबर सुबह 10:00 से 2:00 तक बजे और 21 दिसंबर को नाम वापसी दोपहर 2:00 बजे तक होगी। 26 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान होगा और 2:30 बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।