Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   143 couples tied the knot

Amethi News: वैवाहिक बंधन में बंधे 143 जोड़े

Sun, 22 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
143 couples tied the knot
 गौरीगंज के मेदनमवई में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े। -संवाद
अमेठी सिटी। कहीं वैदिक मंत्रों की गूंज तो कहीं निकाह की रस्में। कहीं दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प ले रहे थे तो कहीं निकाह के बाद परिजन नवदंपती को मुबारकबाद दे रहे थे। शहर के मैरिज लॉन में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ऐसा ही नजारा दिखा। यहां 143 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 137 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया, जबकि छह मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन


सुबह से ही मैरिज लॉन में वर-वधू और उनके परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह करीब 11:40 बजे तक विवाह स्थल पर चहल-पहल बढ़ गई। 50 मंडपों में आचार्य वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में करा रहे थे। मुस्लिम जोड़ों के निकाह के लिए मौलवी मौजूद थे। कहीं वरमाला की रस्म हुई तो कहीं दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए।
विज्ञापन


गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के जामों, शाहगढ़, मुसाफिरखाना और गौरीगंज विकासखंड के जोड़े समारोह में शामिल हुए। विवाह की रस्में संपन्न कराने के लिए 50 आचार्य और निकाह के लिए दो मौलवी बुलाए गए थे। अतिथियों और परिजनों के बैठने के लिए 1400 से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी गई। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में 64 हजार रुपये पहले ही भेजे जा चुके हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कराई गई थीं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमरुद्दीन सिद्दीकी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed