फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   14 stolen bikes and two cars recovered, four arrested

चोरी की 14 बाइक व दो कार बरामद, चार गिरफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
14 stolen bikes and two cars recovered, four arrested
गौरीगंज (अमेठी)। कमरौली व पीपरपुर थाने की पुलिस ने वाहन चोर के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास 14 बाइक और दो कारें बरामद हुई हैं। एसपी ने दोनों टीमों को पांच-पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कमरौली पुलिस ने गुरूवार को कठौरा के समीप एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान कस्बा निवासी प्रिंस कौशल के रूप में हुई। उसके पास मिली एक कार के कागजात नहीं थे। पूछताछ करने पर उसने चोरी की और एक कार व पांच बाइक की जानकारी दी।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और कार तथा पांच बाइकें बरामद की। दूसरी ओर पीपरपुर पुलिस ने सुलतानुपर के गांव असरवन निवासी कृष्णा को गुरूवार रात दुर्गापुर पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बाइक के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में कृष्णा ने बरामद बाइक को चोरी की बताते हुए अपने दो अन्य साथी संग्रामपुर क्षेत्र के गांव पूरे रामा चौहान निवासी मो. फिरोज तथा सुलतानपुर के गांव असरवन निवासी गुलाब के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की जानकारी दी।

पुलिस ने फिरोज के घर से दो और गुलाब के घर से चोरी की तीन बाइक बरामद करने के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 16 जून को पुलिस द्वारा बरामद तीन बाइकों को भी कृष्णा व उसके साथियों ने चोरी करने की बात स्वीकार की। एसपी दिनेश सिंह ने चोरी के वाहन बरामद करने वाली दोनों थानों की पुलिस टीम को पांच-पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed