{"_id":"67a656a76305b897060001ca","slug":"132-couples-held-each-others-hands-amethi-news-c-96-1-ame1002-134435-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 132 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 132 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
Sat, 08 Feb 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को सिंहपुर ब्लॉक परिसर में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 132 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान वर-वधू के परिजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद नवदंपतियों को उपहार व वैवाहिक प्रमाणपत्र देकर उनकी विदाई करवाई गई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिंहपुर ब्लॉक परिसर तिलोई, बहादुरपुर व सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र संग नगर पालिका परिषद जायस के अलग-अलग गांवों के चयनित लाभार्थियों का विवाह कराया गय। योजना के तहत हिंदू व मुस्लिम 132 जोड़े एक-दूजे के हुए। कार्यक्रम में 126 हिंदू जोड़ों ने विद्वान पंडितों की ओर से कराए गए समस्त संस्कारों को पूरा करते हुए एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। अल्पसंख्यक वर्ग के छह जोड़ों को मौलवी ने निकाह पढ़ाया तो उन्होंने साथ रहने की बात कुबूल की।
वैवाहिक रस्म पूरी होने के बाद राज्यमंत्री के प्रतिनिधि मृगांकेश्वर शरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुरपुर रमेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तिलोई अखंड प्रताप सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल ने जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विवाह प्रमाणपत्र और उपहार दिए। कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए शासन से 51 हजार रुपये मिलते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल नववधुओं के खाते में 35 हजार रुपये अंतरित किए गए। इसके अतिरिक्त प्रति जोड़े को 10 हजार रुपये के कपड़े व उपहार दिए गए। इसके अतिरिक्त छह हजार रुपये प्रति जोड़े की दर से आयोजन में खर्च किया गया है।