फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   13 thousand bags of urea are being sent to the committees

Amethi News: समितियों पर भेजी जा रही 13 हजार बोरी यूरिया

Thu, 07 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 07 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
13 thousand bags of urea are being sent to the committees
अमेठी सिटी। जिले में प्राइवेट कंपनी की 13 हजार क्विंटल (26,000 बोरी) यूरिया की रैक आ गई है। इसके आपूर्ति सीधे निजी थोक विक्रेताओं व साधन सहकारी समितियों पर की जाएगी ताकि किसानों को खाद की कमी से हो रही परेशानी को दूर कराया जा सके।
विज्ञापन

जिले में अच्छी बारिश के बाद यूरिया की मांग बढ़ गई है। किसान धान के साथ अन्य फसलों में यूरिया डाल रहे हैं। इफको की रैक के बाद प्राइवेट कंपनी की तरफ से भेजी गई 13 हजार क्विंटल यूरिया की रैक मंगलवार को गौरीगंज पहुंची। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि इस रैक से 6,500 क्विंटल (13 हजार बोरी) यूरिया जिले में संचालित 38 सहकारी समितियों पर सीधे ट्रकों के माध्यम से भेजी जा रही है। वहीं 13 हजार बोरी यूरिया निजी थोक विक्रेताओं को दी जाएगी। कहा कि किसानों को इसकी बिक्री सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों व निजी दुकानों पर खतौनी के आधार पर होगी। दावा किया कि जिले में यूरिया का पर्याप्त स्टाक है। इस लिए किसानों को खाद की कमी के कारण परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed