फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   12 teachers received cashless medical cards.

Amethi News: 12 शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड

Mon, 27 Jul 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
12 teachers received cashless medical cards.
 जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कैशलेस चिकित्सा कार्ड के साथ मौजूद ​शिक्षक व अ​धिकारी। स्रोत : व
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को गौरीगंज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में 12 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। योजना के तहत अब पात्र शिक्षक और उनके आश्रित सरकारी अस्पतालों के साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन



कार्यक्रम में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक श्रावणन टी, उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी वीरभानु तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने लाभार्थी शिक्षकों को चिकित्सा कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे उपचार का आर्थिक बोझ कम होगा और सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने सभी पात्र शिक्षकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. ब्रजेश सिंह, डॉ. सुभाष मिश्रा, श्रीनाथ दुबे, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. पवन पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र वैश्य, डॉ. भगवती, डॉ. ज्योति सिंह, योगांचल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed