{"_id":"6a04c708782d55166903c7f4","slug":"12-people-injured-in-dog-attack-one-referred-to-district-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1021-165679-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुत्तों के हमले में 12 लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुत्तों के हमले में 12 लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
Thu, 14 May 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 14 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। बाजार शुकुल कस्बा और आसपास के गांवों में मंगलवार को कुत्तों के हमले में 12 लोग घायल हो गए। घायलों में बरसंडा निवासी घनश्याम (56) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
कस्बा निवासी दिलशाद (28), सुरेंद्र कुमार (27), लक्ष्मण (26), रजनी शुक्ला (24), ऋषभ (5), रीशान (2), आराध्या (9), नीरज गुप्ता (46), अमरीश (25) निवासी सेवरा, पार्थ (7) निवासी शिवली और मोहम्मद दानिश (5) को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे और गांवों में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शाम होते ही कई जगह झुंड दिखाई देते हैं, जिससे बच्चों और राहगीरों को परेशानी होती है। खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग से समन्वय कर कुत्तों को पकड़वाने की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
झुंड देख लगता है डर
देवी दयाल शर्मा ने बताया कि बच्चे बाहर निकलने से डरने लगे हैं। शुभम गुप्ता ने कहा कि परिवार बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेज रहे हैं। दिव्य तीर्थ मिश्र और जगदीश पाल ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
काटने के बाद तुरंत कराएं उपचार
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर वर्मा ने बताया कि कुत्ता काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से धोना चाहिए। बिना देरी अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना जरूरी है। घरेलू उपचार के भरोसे नहीं रहना चाहिए।
गर्मी में बढ़ जाता है चिड़चिड़ापन
पशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजनारायण ने बताया कि गर्मी में पानी और भोजन की कमी से कुत्तों में चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। ऐसे में वे आक्रामक व्यवहार कर सकते हैं।
कुत्तों के हमले से बचाव के उपाय
कुत्तों के पास अचानक न जाएं
छोटे बच्चों को अकेले बाहर न भेजें
झुंड वाले रास्तों से दूरी बनाकर चलें
कुत्तों को छेड़ने से बचें
काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे