फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   12 injured in fighting

मामूली विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, 12 घायल

Wed, 27 May 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
12 injured in fighting
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के पूरे गुरौली मजरे मऊ गांव में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव में विवाद को देखते हुए एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

मऊ गांव में मंगलवार देर शाम देवी प्रसाद व विवेक तिवारी के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गंभीर हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद बढ़ता देख किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। विवाद की सूचना पर एएसपी दयाराम सरोज ने मुंशीगंज, अमेठी थाने की फोर्स के साथ सीओ अमेठी व गौरीगंज को अस्पताल में तैनात करते हुए गांव में फोर्स भेजकर विवाद शांत कराते हुए घायल कृष्णा तिवारी, मुकेश तिवारी, जितेंद्र तिवारी, विवेक तिवारी, सूरज तिवारी, देवी प्रसाद, दरोगा, आलोक तिवारी, सत्यम शुक्ल, नीलम तिवारी, राधा शुक्ल व करन तिवारी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

अस्पताल में घायलों के इलाज व चिकित्सीय परीक्षण के बाद एएसपी ने सभी का बयान दर्ज कर गांव में फोर्स तैनात करा दिया। पुलिस ने देवी प्रसाद की तहरीर पर आलोक तिवारी, सत्यम शुक्ल, दरोगा, नीलम, राधा व किरन के खिलाफ तो विवेक तिवारी की तहरीर पर दुर्गा प्रसाद, देवी प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, सत्यम शुक्ल व आलोक तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव में माहौल शांत है लेकिन एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed