फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   12 doctors transferred to other districts, six posted in amethi from other district

12 चिकित्सकों का गैर जनपद तबादला, जिले में छह की तैनाती

Fri, 16 Jul 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
12 doctors transferred to other districts,  six posted in amethi from other district
गौरीगंज (अमेठी)। शासन स्तर से गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग में एक स्थान पर काफी दिनों से तैनात चिकित्सकों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया। जारी सूची में जिले में तैनात 12 चिकित्सकों का गैर जनपद तो गैर जनपद से जिले में छह की तैनाती गई है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रहे जिले को इस वर्ष और चिकित्सकों की कमी से जूझना पड़ेगा। गुरुवार को शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग में किए गए तबादले में जिले से 12 चिकित्सकों का स्थानांतरण गैर जनपद कर दिया गया तो जिले में महज छह चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शासन से जारी सूची के अनुसार जिले में तैनात डॉ. राजेश प्रताप गिरि को एसीएमओ प्रतापगढ़, डॉ. विजय बहादुर को गौरीगंज से अंबेडकरनगर, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल को जायस से रायबरेली, डॉ. मनोज कुमार सिंह को संग्रामपुर से अंबेडकर नगर, डॉ. पंकज कुमार को भादर से चंदौली, डॉ. अजय कुमार मिश्र को भादर से रायबरेली, डॉ. कैलाश कुमार को फुरसतगंज से रायबरेली, डॉ. नीतू चौधरी को फुरसतगंज से लखीमपुर, डॉ. सत्येंद्र त्रिपाठी को गौरीगंज से रायबरेली, डॉ. जय शंकर पांडेय को सिंहपुर से बाराबंकी, डॉ. सर्वेश कुमार को संग्रामपुर से बाराबंकी तथा डॉ. सुधीर कुमार राणा को शाहगढ़ से सुलतानपुर स्थानांतरित किया गया है। सभी की तैनाती संबंधित जिलों में सीएमओ के अधीन की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने गैर जनपदों से जिले में महज छह की तैनाती की है। डॉ. वीबी सिंह को सीएमओ बलरामपुर से वरिष्ठ परामर्श दाता रेफरल अस्पताल तिलोई, डॉ. अरुण कुमार गुप्त स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से रेफरल अस्पताल तिलोई, डॉ. एनके त्रिपाठी को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से संयुक्त जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता, डॉ. जय प्रकाश को महानिदेशालय से संयुक्त जिला अस्पताल, डॉ. सादिया खान को महानिदेशालय से सीएचसी फुरसतगंज तथा डॉ. विनय कुमार वर्मा को जौनपुर से सीएमओ अमेठी के अधीन तैनात किया गया है।

शासन से जारी सूची के अनुसार जिले के सीएचसी केंद्रों पर तैनात 11 चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है जबकि जिले की सीएचसी के लिए महज दो चिकित्सक तैनात किए गए हैं। ऐसे में सीएचसी केंद्रों को एक बार फिर चिकित्सकों की कमी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed