{"_id":"6891066041e0ae7ebf0f53e9","slug":"109-students-appeared-in-ncc-entrance-exam-amethi-news-c-96-1-ame1022-146039-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एनसीसी प्रवेश परीक्षा में 109 विद्यार्थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एनसीसी प्रवेश परीक्षा में 109 विद्यार्थी शामिल
Tue, 05 Aug 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। एनसीसी में प्रवेश के लिए शनिवार को शारीरिक मापदंड एवं लिखित परीक्षा शहर के आरआरपीजी कॉलेज में हुई। परीक्षा की प्रक्रिया 18 यूपी बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव और सूबेदार मेजर इकबाल सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई।
परीक्षा में आरआरपीजी कॉलेज अमेठी के 60 लड़के, 45 लड़कियां और श्रीरणवीर इंटर कॉलेज अमेठी के 150 लड़के, 60 लड़कियां शामिल हुईं। निर्धारित शारीरिक मापदंड और दौड़ में सफल 67 छात्र व 42 छात्राओं को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। एनसीसी भर्ती के लिए छात्र-छात्राओं की न्यूनतम लंबाई क्रमश: 172 सेंटीमीटर और 165 सेंटीमीटर निर्धारित की गई थी।
प्रतिभागियों को 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी थी। लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल होने वाले आरआरपीजी कॉलेज के आठ लड़के व सात लड़कियां, श्री रणवीर इंटर कॉलेज के 46 छात्र और 21 छात्राएं अंतिम चयन के लिए योग्य माने जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की एनसीसी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें ए, बी और सी सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
कैप्टन उमेश सिंह ने परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान आरआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी त्रिपाठी, मुख्य अनुशासन प्रभारी डॉ. दुष्यंत प्रताप सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र, मानवेंद्र प्रताप सिंह, भगवती थिटे, कैप्टन मायाराम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।