फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   108 couples performed Rudra Abhishek in Kalikan Dham

Amethi News: कालिकन धाम में 108 जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक

Fri, 08 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
108 couples performed Rudra Abhishek in Kalikan Dham
संग्रामपुर के कालिकनधाम में सामूहिक रुद्रा​भिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद
संग्रामपुर (अमेठी)। सावन के त्रयोदशी पर्व पर कालिकन धाम में बृहस्पतिवार को धार्मिक आस्था और राष्ट्र कल्याण के उद्देश्य से मंदिर परिसर स्थित ऋषि च्यवनमुनि आश्रम में 108 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन एवं रुद्राभिषेक कराया गया। 108 दंपतियों ने परिवार के साथ भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया।
विज्ञापन




वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 21 वेदपाठी ब्राह्मणों ने विधिवत पूजन व रुद्राभिषेक कराया। धाम परिसर शिव भक्ति में डूबा रहा और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय हो गया। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्रीमहाराज ने बताया कि यह आयोजन देश, समाज की समृद्धि और शांति के लिए किया गया। पूजन के उपरांत सभी पार्थिव शिवलिंगों का विधिपूर्वक विसर्जन मालती नदी में किया जाएगा।
विज्ञापन



आयोजकों ने बताया कि इस तरह के अनुष्ठान श्रद्धालुओं को धार्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी संदेश देते हैं। आयोजन में संतोष सिंह दुआरा, कुलदीप श्रीवास्तव, महेंद्र मिश्रा, अनिल कुमार तिवारी, मनोज पाल, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रुद्राभिषेक से प्रसन्न होते हैं भगवान शंकर

सिंहपुर (अमेठी)। रुद्राभिषेक को बहुत ही शुभ फल देने वाला माना जाता है। इससे भोलेबाबा प्रसन्न होते हैं। आचार्य पवन द्विवेदी ने बताया कि रुद्राभिषेक का मतलब है रूद्र का अभिषेक। भगवान शिव का शुद्ध जल, दूध, दही, गन्ने के रस, अनार के रस आदि से अभिषेक किया जाता है। जो भी भक्त श्रद्धा और विधिविधान से रुद्राभिषेक व पूजा करते है, भगवान शिव उनको अपना आशीर्वाद प्रदान कर मनोकामनाएं पूरी करते हैं। पन्हौना गांव में रुद्राभिषेक कर प्रसाद का वितरण कराया गया।





श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
अमेठी सिटी। शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ बृहस्पतिवार को उमड़ी। जयकारा लगाते हुए भक्तों ने जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। सिंहपुर के बाबा दतहरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। फुरसतगंज के बाबा तपेश्वरनाथ धाम, गौरीगंज के राघीपुर स्थित महामृत्युंजय धाम, अमेठी के ताला महादेवन स्थित बाबा मुकुटनाथ महादेवन धाम में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जामों के श्रीशंकर बूढ़े मंदिर, जगदीशपुर के शिवमंदिरों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। संग्रामपुर के कालिकन धाम शिव मंदिर, प्राचीन गणेश देवतन मंदिर, सहजीपुर के दुखभंजननाथ धाम मंदिर में भोले के भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed