{"_id":"5f43ea778ebc3e61e11f8ff3","slug":"106-officers-and-personnel-have-been-summoned-for-negligence-amethi-news-lko536642517","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर 106 अफसरों व कर्मियों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर 106 अफसरों व कर्मियों से जवाब तलब
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जनशिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों का निस्तारण नहीं करना जिले में तैनात 106 अफसर/कर्मी को भारी पड़ा। ऑनलाइन समीक्षा के दौरान जिले में बड़ी संख्या में संदर्भित शिकायत लंबित देख नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस जारी किया है। इसमें तत्काल सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर करते हुए जवाब देने को कहा है।
प्रदेश सरकार की ओर से शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण तथा निगरानी के लिए दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल का संचालन किया जाता है। पोर्टल पर आम नागरिक किसी भी स्तर पर अपनी शिकातय ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। पोर्टल पर आवेदित शिकायत को अफसर संदर्भित कर निस्तारण की प्रगति से शिकायतकर्ता को सूचित करते हुए निस्तारित करते हैं।
अगस्त में दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर आवेदित शिकायत व निस्तारण की समीक्षा करने के साथ ही निस्तारण में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने की कोशिश में जुटीं एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने ऑनलाइन निस्तारण की समीक्षा की।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान जिले के 106 अफसर/कर्मी के स्तर पर प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री समेत अन्य अफसरों की ओर संदर्भित 1,038 शिकायत डिफाल्टर/फ्यूचर डिफाल्टर की श्रेणी में मिलीं। शिकायतों का निस्तारण न होने से नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर संदर्भित शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का संतुष्टि प्रमाण पत्र लेकर जवाब देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने शिकायतों का निस्तारण न होने तथा जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।