फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   10 to 25 poor families will be searched in 682 gram panchayats

Amethi News: 682 ग्राम पंचायतों में खोजे जाएंगे 10 से 25 गरीब परिवार

Sun, 11 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
10 to 25 poor families will be searched in 682 gram panchayats
- ग्राम प्रधान के नेतृत्व में चयनित गरीबों का होगा पंजीकरणसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमेठी। सरकार द्वारा संचालित गरीबी उन्मूलन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में निवास करने वाले 10 से 25 सबसे अधिक निर्धन परिवारों की गरीबी दूर की जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं से जोड़ा जाएगा। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में चयनित गरीबों का पंजीकरण कराया जाएगा। इस तरह पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा सकेगा।
पंचायतीराज कानून के तहत ग्राम पंचायतों में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। योजना द्वारा जिले की 682 ग्राम पंचायत में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 10 से 25 सबसे गरीब परिवारों की गरीबी को दूर करने के लिए खोज की जाएगी।
विज्ञापन

गरीबों की पहचान करने के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, ग्राम स्वच्छता कर्मी, आजीविका मिशन से जुड़ी वीसी सखी, समूह सखी अपने साथ संबद्ध कर सकेंगे। इन्हें डिजिटल प्लेट फार्म पर लिया जाएगा। ग्राम पंचायतों द्वारा संकलित परिवारों को किन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, और किसे नहीं दिया जा रहा। इसके लिए विभागीय प्राथमिकता निर्धारित करेंगे। जिससे गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिष्ठित संस्थानों को जोड़कर उनके जरिए प्रगति व परियोजना के प्रभाव का आकलन भी किया जाएगा। टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म पर सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ब्लाक व जिला स्तर के विभागीय अधिकारियों को परियोजना के प्रगति और प्रभाव के विषय पर टिप्पणी करने का नियम होगा।
इनको मिलेगी वरीयता

अकेली गरीब महिला विधवा, गरीब परिवार का वृद्ध मुखिया, जिसकी आयु 65 वर्ष या इससे अधिक हो। ज्यादा उम्र और एक मात्र कमाऊ सदस्य, परिवार का मुखिया विकलांग व एक मात्र कमाऊ सदस्य, परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे या गरीब परिवार के सदस्य मुखिया प्रवासी मजदूर है। गरीब परिवार जो आपदा प्रभावित क्षेत्र में निवास करते हैं, गरीब परिवार भूमिहीन है, परिवार गरीब हो और उनका मुख्य आजीविका शिल्पकारी हस्त शिल्प है। गरीब परिवार के सदस्य व मुखिया दैनिक मजदूरी करते हैं, गरीब परिवार का मुखिया व सदस्य गंभीर बीमारी से ग्रसित है। पात्र की श्रेणी में आएंगे।



गरीबों का चयन करने का दिया आदेश
गरीबी उन्मूलन के तहत शासन द्वारा निर्धारित गरीब परिवारों का चयन करने के लिए ग्राम पंचायतों को पत्र भेजा गया है। पात्र मिलने वाले गरीबों की गरीबी का उन्मूलन कराया जाएगा।
श्रीकांत यादव, डीपीआरओ अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed